वुहान से आने वाले लोगों के लिए बना 'स्पेशल वार्ड',300 मरीजों की क्षमता

Updated : Jan 31, 2020 17:09
|
Editorji News Desk

चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित इलाकों से भारत वापस लौटने वाले लोगों के लिए एक स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है. हरियाणा में गुरुग्राम के पास मानेसर में सेना की तरफ से बनाए गए इस वार्ड में 300 लोगों को रखने की सुविधा है. भारतीय सेना ने इस विशेष वार्ड को लेकर कहा कि स्क्रीनिंग और विशेष वार्ड में रखने से पहले दो प्रक्रियाएं होंगी. सबसे पहले हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी, उसके बाद उन्हें मानेसर के इस विशेष वार्ड में रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाएगा तो उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल दिल्ली छावनी में आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.

कोरोना वायरसहरियाणाचीन

Recommended For You