एक दिन की मामूली राहत के बाद देश में कोरोना वायरस (Corona virus) ने फिर कोहराम मचाया है. बुधवार सुबह आए स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटों में 47,262 नए कोरोना केस आए और 275 लोगों की जान चली गई. इससे पहले 11 नवंबर 2020 को 47. 905 नए केस आए थे. मतलब देश में 132 दिनों बाद इतने केस आए हैं. परेशानी ये है कि एक्टिव केस (Active case) बढ़कर 3.68 लाख के पार पहुंच गए हैं. बहरहाल देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 17 लाख 34 हजार हो गई है.
कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले रोजाना महाराष्ट्र (Maharashtra) में ही दर्ज हो रहे हैं. राज्य में मंगलवार को कोरोना के 28 हजार 699 नए केस आए और 132 लोगों की मौत हो गई. इन सबके बीच अच्छी खबर ये है कि देश में कुल पांच करोड़ आठ लाख लोगों को वैक्सीन (vaccine) लग चुकी है. भारत ने ये मुकाम 67 वें दिन ही हासिल कर लिया.