कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण को लेकर आये दिन नये नये और चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। इसके ताजा लक्षण दांतों में समस्या को लेकर है. रिपोर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस का दांतों पर भी बुरा असर देखने को मिल रहा है.
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 की चपेट में आए कुछ लोगों में कमजोर मसूड़ों और दांत टूटने की समस्या देखी गई है. जिसके बाद वैज्ञानिक ये जानने में जुट गए हैं कि क्या वाकई कोरोनावायरस दातों को कमज़ोर कर रहा है.
हालांकि, अभी तक इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं कि संक्रमण से दांतों के झड़ने या टूटने की समस्या होती है.
यह भी पढ़ें | दांत में दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू तरीके