कमजोर पड़ रहा कोरोना: 54 दिनों बाद 24 घंटे में आए 1.27 लाख नए केस

Updated : Jun 01, 2021 10:55
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर (Second wave of corona infection) हर गुजरते दिन के साथ कमजोर पड़ती जा रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक 24 घंटे में देश में 1 लाख 27 हजार 510 नए केस दर्ज किए गए जबकि 2,795 मरीजों की सांसें इस महामारी ने थाम लीं. नए केसों का ये आंकड़ा बीते 54 दिनों में सबसे कम है. ससे पहले 9 अप्रैल को 1.5 लाख नए कोरोना के मरीज (Corona patients) दर्ज किए गए थे. वहीं मौत की बात करें तो 22 अप्रैल के बाद ये सबसे कम है. 24 घंटे में 2.55 लाख मरीजों ठीक भी हुए हैं.

एक्टिव केसों (active cases) की बात करें तो देश में फिलहाल इनकी संख्या 18 लाख 95 हजार 520 है जबकि सोमवार को इनकी संख्या 20.26 लाख से ज्यादा था. बहरहाल देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 73 हजार 655 हो गई है जबकि 3 लाख 31 हजार 909 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं. वैक्सीनेशन की मोर्चे पर भी अच्छी खबर है. देश में 24 घंटे में 27.80 लाख डोज लगाई गई. अब तक 17.12 करोड़ लोगों को पहली डोज और 4.48 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है. देश में अब तक 21 करोड़ 60 लाख 46 हजार 638 लोगों को टीके की डोज मिल चुकी है.

corona in indiaCOVID 19 CASEScorona patients

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?