नेपाल में बुधवार से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आगाज हो गया. इस संबंध में नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली ने भारत सरकार की ओर से की गई सहायता पर आभार प्रकट किया. प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि भारत की उदार नीतियों के चलते नेपाल को कोरोना वैक्सीन लगवाने का मौका मिला. गौरतलब है कि भारत ने नेबर फर्स्ट पॉलिसी के तहत अनुदान सहायता के रूप में 10 लाख वैक्सीन की खेप नेपाल पहुंचाई है. नेपाल में फर्स्ट फेज के तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है.