भारत में कोरोना की तीसरी लहर (Third wave of corona) अक्टूबर तक आएगी...ये कहना है कि दुनियाभर के टॉप मेडिकल एक्सर्ट्स (TOP MEDICAL EXERTS) का. इनका कहना है कि कोरोना महामारी अगले एक साल तक हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए परेशानी बनी रहेगी हालांकि वैक्सीनेशन में तेजी (Speed up vaccination) आने की वजह से दूसरी लहर के मुकाबले इसका प्रकोप थोड़ा कम होगा.
दरअसल समाचार एजेंसी रायटर्स (News agency Reuters) ने दुनियाभर के 40 हेल्थ स्पेशलिस्ट, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, वायरोलॉजिस्ट, महामारी विज्ञानियों और प्रोफेसरों के साथ चर्चा की है. इन एक्सपर्ट्स से 3 जून से लेकर 17 जून तक प्रतिक्रिया ली गई. इस पोल में शामिल 85 फीसदी से अधिक एक्सपर्ट्स यानी 24 में से 21 ने कहा कि भारत में अगली लहर अक्टूबर तक आएगी..हालांकि तीसरी लहर के उतनी तेज रहने की संभावना नहीं है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि नई लहर पर ज्यादा नियंत्रण होगा. इसके आने तक काफी लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका होगा. दूसरी लहर से भी कुछ हद तक नेचुरल इम्यूनिटी मिलेगी. हालांकि वैक्सीनेशन की रफ्तार पर एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है. बता दें कि अब तक भारत में केवल 5 फीसदी आबादी को ही पूरी तरह से टीका लगाया है. जिसकी वजह से कई लाख लोगों पर अब भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है.