Corona के नए मामलों में भले ही अब लगातार गिरावट आ रही हो लेकिन महामारी को लेकर खतरा अभी भी टला नहीं है. इतवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर से कोरोना वायरस को लेकर आगाह किया और लोगों से अपील की के वो तय नियमों का पूरी सख्ती के साथ पालन करें. मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र और केरल अब भी संक्रमण के केंद्र बने हुए हैं और यहां हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. दूसरी ओर पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है.
केंद्र सरकार के मुताबिक कोरोना टेस्टिंग की पॉजिटिविटी दर का अध्यन करने पर पता चला है कि 17 राज्यों में 66 जिले ऐसे हैं जहां 8 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव दर 10 प्रतिशत से अधिक है. इस लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, केरल, मेघालय, असम, सिक्किम, त्रिपुरा, ओडिशा, मिजोरम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, नागालैंड, तेलंगाना, लक्षद्वीप और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.