Corona Update: 8 राज्यों में R-वैल्यू बढ़कर एक हुई, एम्स चीफ गुलेरिया ने कहा- हालात गंभीर

Updated : Aug 02, 2021 11:11
|
ANI

Covid 19 India: केरल समेत अन्य राज्यों में बढ़ रहे कोरोना मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने इसपर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश में संक्रमण की आर-वैल्यू (R Value) बढ़ रही है. केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से आर वेल्यू में बढ़ोतरी हुई है. गुलेरिया ने कहा कि पहले ये रेट 0.96 थी जो अब बढ़कर 1 हो गई है.

इससे पहले, मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में सामने आया है कि 30 जुलाई तक भारत की आर वैल्यू 1.01 पर पहुंच गई है, जो एक चिंताजनक संकेतक है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज ने भी इन आंकड़ों पर चिंता जताई है.

आसान भाषा में आर वैल्यू का मतलब होता है कि एक पॉजिटिव अगर 1 शख्स को संक्रमित करता है तो R वैल्यू 1 होगी. वहीं, एक संक्रमित दो लोगों को पॉजिटिव करता है तो ये वैल्यू दो होगी.

COVID-19KeralaR Value

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?