Corona Update: लगातार सातवें दिन आए 50 हजार से कम केस, 24 घंटे में 723 की मौत

Updated : Jul 05, 2021 11:35
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave of Corona) हर गुजरते दिन के साथ कमजोर पड़ती जा रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं. जिसके मुताबिक रविवार को देश में 24 घंटों में कोरोना के 39 हजार 796 नए मामले सामने आए हैं और 723 लोगों की इस महामारी ने जान ले ली.

अच्छी बात ये है कि देश में लगातार सातवें दिन नए कोरोना मामले (Corona Cases) 50 हजार से कम दर्ज हुए हैं. बीते 24 घंटे में 42 हजार 352 मरीजों ने कोरोना को माते देने में कामयाबी हासिल की है.

एक्टिव केसों (Active Cases) की संख्या भी लगातार 5 लाख से कम बनी हुई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 4 लाख 82 हजार 71 मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं. वैक्सीनेशन के मोर्चे पर एक बार फिर रविवार का दिन बेहद फीका रहा. रविवार को 24 घंटे में 14 लाख 81 हजार 583 लोगों को ही टीका लगाया गया है. इससे देश में वैक्सीनेशन (Vaccination in Country) का कुल आंकड़ा बढ़कर 35 करोड़ 28 लाख 92 हजार 46 हो गया.

corona in indiacorona news

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?