कोरोना अपडेट: लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस, 24 घंटे में 2219 की मौत

Updated : Jun 09, 2021 10:53
|
Editorji News Desk

हर गुजरते दिन के साथ देश में कोरोना की दूसरी लहर (Second wave of corona)कमजोर पड़ती दिख रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक भारत में 24 घंटे में 92 हजार 596 नए कोरोना केस आए जबकि 2,219 मरीजों की मौत हो गई. ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में कोरोना के नए केस एक लाख से कम (New cases less than one lakh) आए हैं हालांकि मौतों की संख्या 2 हजार से ऊपर बनी हुई है.

एक्टिव केसों की बात करें तो फिलहाल उनकी संख्या 12 लाख 31 हजार 415 है. मंगलवार को इनकी संख्या 13 लाख 3 हजार 702 थी. यानी 24 घंटे में देश में 72 हजार से अधिक एक्टिव केस कम हुए हैं. बहरहाल देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 90 लाख 89 हजार हो गई है. इस महामारी से अब तक 3 लाख 53 हजार 528 की मौत हो चुकी है. वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में मंगलवार को 27 लाख 76 हजार टीके लगाए गए. देश में अब तक 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज़ मिल चुकी है.

Corona Secondwavecorona in indiacorona news

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?