दो दिन के बाद देश में कोरोना केस (Corona Case) तो कम हुए हैं लेकिन मौत का आंकड़ा डरा रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक गुरुवार को देश में 24 घंटे में 43 हजार 393 नए केस आए जबकि 911 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली. इससे पहले बुधवार को 45,892 नए केस आए थे.
अच्छी बात ये है कि 24 घंटे में 44 हजार 291 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है. देश में कोरोना से रिकवरी रेट (Recovery Rate) 97 फीसदी से ज्यादा है और डेथ रेट 1.32 फीसदी पर है. एक्टिव केसों (Active Cases) की संख्या अब 4 लाख 58 हजार 727 हो गई है. देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन करोड़ 7 लाख 52 हजार 950 है जबकि मौतों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 5 हजार 28 हो गई है.
वैक्सीनेशन के मोर्चे पर थोड़ी अच्छी खबर है...गुरुवार को पूरे देश में 40 लाख 23 हजार टीके लगाए, जिससे वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा बढ़कर 36 करोड़ 89 लाख हो गया.