महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को भी संक्रमण के 49447 केस सामने आए जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इस से पहले शुक्रवार को 47827 नए केस मिले थे जो लगभग साढ़े छह महीने के दौरान, एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले थे लेकिन शनिवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया. बात मुंबई की करें तो शहर में शनिवार को कोरोना वायरस के 9,090 नए मरीज मिले. इस नै संख्या के बाद फिलहाल मुंबई में कोरोना वायरस के 62,187 एक्टिव केस हो गए हैं. रहत की बात केवल इतनी है कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में 5,322 लोगों ने कोरोना को मात दी है. वहीं शहर में पिछले 24 घटे में 27 और लोगों की मौत भी हुई है और अब तक कुल 11,751 लोगों की मौत हो चुकी है.