कोरोना का टेंशन बाजार पर पड़ा भारी, निवेशकों के डूबे 2.13 लाख करोड़ रुपये

Updated : Apr 05, 2021 18:38
|
Editorji News Desk

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने शेयर बाजार का सेंटिमेंट बिगाड़ दिया. सोमवार को सेंसेक्स 870.51 अंकों की गिरावट के साथ 49,159.32 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी (nifty) 229.55 अंकों की फिसलन के साथ 14637.80 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1450 पॉइंट गिर गया, लेकिन अंतिम दौर में इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली. कारोबार में बैकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया. बाजार में आई गिरावट के कारण निवेशकों के एक दिन में 2.13 लाख करोड़ रुपये डूब गए. HCL, टीसीएस, विप्रो, ब्रिटानिया और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि इंडसइंड बैंक, SBI, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

SensexStock marketNifty 50

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study