देश में कोरोना के मामले फिर से बेकाबू हो गए हैं. सोमवार को आए आंकड़े इस पर मुहर लगाते है. सोमवार को 85 दिनों बाद 24 घंटे में 26 हजार 291 नए केस सामने आए. आंकड़े ये भी बताते हैं कि 8 मार्च से 15 मार्च के बीच मौतों की संख्या में भी 28% का इजाफा हुआ है. सबसे खराब हालात महाराष्ट्र में है और वहां भी सबसे बुरी स्थिति नागपुर की है. यहां 24 घंटे में 2 हजार से भी ज्यादा केस आए. आइए समझते हैं देश में फिलहाल क्या हैं कोरोना के हालात.
HEADER-कोरोना अपडेट- देश का हाल
4 हफ्तों में दोगुना हुआ वीकली केस काउंट
एक हफ्ते में वायरस से होने वाली मौतें भी 28% बढ़ी
जनवरी के बाद मार्च के दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा मौतें
24 घंटे में 26, 291 नए केस, 118 मरीजों की मौत
सोमवार को 85 दिनों बाद आए सबसे ज्यादा केस
कोरोना अपडेट- महाराष्ट्र का हाल
महाराष्ट्र में बीते एक महीने में 2.5 लाख नए मरीज मिले
इनमें करीब एक लाख सिर्फ 7 दिन में ही पॉजिटिव हुए
महाराष्ट्र के नागपुर में मार्च के दूसरे हफ्ते में रिकॉर्ड नए केस
7 से 14 मार्च के बीच जिले में 12,773 केसेज का पता चला
13-14 मार्च को हर दिन आए 2,000 से ज्यादा केस दर्ज
HEADER- कोरोना अपडेट- राज्यों का हाल
महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में तेजी से तेजी से बढ़े कोविड केस
पंजाब, कर्नाटक, बेंगलुरु, गुजरात, तमिलनाडु में भी हालात चिंताजनक
मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी बढ़े मामले
मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार, पंजाब में कई जगह नाइट कर्फ्यू