देश में कोरोना के कारण बने हालातों के चलते होटल उद्योग को 1.30 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को तत्काल प्रभाव से मदद देने की अपील की है. फेडरेशन के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय होटल उद्योग की आय 1.82 करोड़ थी जबकि वित्त वर्ष में 2020-21 के दौरान इस आय में 75 प्रतिशत की कमी हुई है. फेडरेशन ने अपील की है कि सरकार एक विशेष नीति ला कर सेक्टर को सहारा देने का काम करे.