कोरोना का सबसे बड़ा अटैक: 24 घंटे में आए 1.84 लाख नए केस, 1069 मरीजों की मौत

Updated : Apr 14, 2021 10:54
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना वायरस (Corona virus) की सुनामी आई हुई है...केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के आंकड़ें इसकी तस्दीक करते हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में मंगलावर को 24 घंटे एक लाख 84 हजार 372 नए केस आए जबकि 1027 मरीजों की सांसें इस वायरस ने थाम लीं. नए केसों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है और इस साल पहली बार मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पास पहुंचा है.
इससे पहले बीते साल 2 अक्टूबर को 1069 संक्रमितों की मौत हुई थी. चिंता की बात ये है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या (Number of active patients) लगातार बढ़ रही है. बुधवार सुबह तकइनकी संख्या बढ़कर 13 लाख 65 हजार 704 हो गई. देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 38 लाख 73 हजार 825 हो गई है जबकि कुल मौतों की संख्या 1 लाख 72 हजार 85 हो गई है. कोरोना से रिकवरी रेट (Recovery rate) घटकर 89.51 फीसदी रह गई है. इन सबके बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार कुछ राहत दे रही है. बुधवार सुबह तक देश में 11 करोड़ 11 लाख 79 हजार 578 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं.

corona in indiaCOVID 19 CASESCorona data updates

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?