फिर कोरोना का फेर: ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने छोटा किया भारत दौरा

Updated : Apr 15, 2021 08:03
|
Editorji News Desk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की भारत यात्रा पर फिर से कोरोना की फेर में फंस गया है. भारत में बढ़ते कोरोना केसों (Corona Cases) के मद्देनजर अब जॉनसन की भारत यात्रा का शेड्यूल छोटा करने का फैसला लिया गया है.

ब्रिटिश पीएम के प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार के साथ चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि अब 26 अप्रैल को ही ज्यादातर कार्यक्रम रखे जाएंगे. जिसमें PM मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात के अलावा भारत के बड़े कारोबारियों से चर्चा भी शामिल है.

हालांकि प्रवक्ता ने दौरे के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. इससे पहले जॉनसन ने संकेत दिए थे कि वह नई दिल्ली के अलावा मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नै भी जाना चाहेंगे लेकिन अब ये संभव नहीं दिखता. बता दें कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इसी साल 26 जनवरी को ही भारत दौरे पर आने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से ये दौरा आगे टल गया था.

यह भी पढ़ें | देश में कोरोना केसों की आई सुनामी, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 1.99 लाख केस

Boris Johnsoncoronavirus casesCOVID-19British Prime Minister

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?