उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना के सुधरते हालात के साथ दूसरे राज्यों के लोगों का आवागमन तेज हो गया है. ऐसे में योगी सरकार थोड़ी सतर्क हो गई है. उत्तर प्रदेश में 11 राज्यों से आने वालों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट (Covid negative report) दिखानी होगी. ये व्यवस्था 24 जुलाई से लागू हो गई है. इनमें महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड व अरुणाचल प्रदेश शामिल है. दरअसल इन राज्यों में साप्ताहिक पाजिटिविटी रेट (Positivity report) तीन प्रतिशत से अधिक है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से ज्यादा है, उन राज्यों से UP में प्रवेश करने वाले लोगों को अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा. इस निगेटिव रिपोर्ट को दिखाने के बाद ही UP में प्रवेश मिल पाएगा.