देश में फिर कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में आए 1.26 लाख से ज्यादा केस

Updated : Apr 08, 2021 09:03
|
Editorji News Desk

देश में अब हर गुजरते दिन के साथ कोरोना (Corona) विस्फोट हो रहा है. गुरुवार सुबह आए आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे में एक लाख 26 हजार 789 केस आए हैं जबकि 685 मरीजों की सांसे थम गई हैं.

यह भी पढ़ें | PM मोदी ने ली कोवैक्सीन की दूसरी डोज़, लोगों से भी टीका लगवाने की अपील

इससे पहले 4 और 6 अप्रैल को भी देश में एक लाख से ज्यादा केस आए थे. गुरुवार को आए आंकड़े इस महामारी के शुरु होने के बाद से सबसे ज्यादा है. चिंता की बात ये भी है कि देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 9 लाख 10 हजार हो गई है.

बहरहाल देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गई है. कोरोना ने अब तक देश में एक लाख 66 हजार 862 की जान ली है. इन सबके बीच राहत की बात ये है कि देश में वैक्सीनेशन तेजी से हो रहा है.

देश में अब रोजाना 30 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लग रहा है. अब तक 9 करोड़ 1 लाख 98 हजार 673 लोगों को टीका लग चुका है.

यह भी पढ़ें | कोरोना पर सभी मुख्यमंत्रियों से आज चर्चा करेंगे PM, वैक्सीनेशन पर भी होगा मंथन

IndiaCOVID-19coronavirus cases

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?