Corona in Team India: इंग्लैंड में मौजूद टीम इंडिया कोरोना की चपेट में आ चुकी है. टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पहले खबर थी कि एक और खिलाड़ी को कोरोना हुआ है लेकिन BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने इससे इनकार किया है. शुक्ला ने कहा - "हां एक खिलाड़ी को पॉजिटिव पाया गया है, पर वो 8 दिन से आइसोलेशन में है. वो किसी टीम मेंबर के संपर्क में नहीं था, इसलिए कोई और खिलाड़ी प्रभावित नहीं हुआ है."
वहीं नया अपडेट ये है कि ऋषभ पंत के बाद अब टीम का एक स्टाफ मेंबर (Staff Member) भी पॉजिटिव पाया गया है. यही नहीं 3 कोचिंग असिस्टेंट को भी आइसोलेट कर दिया गया है. ये सभी लोग 20 जुलाई से होने वाले प्रैक्टिस मैच के लिए डरहम नहीं जाएंगे.
आपको बता दें कि भारतीय टीम बीते एक महीने से भी ज्यादा वक्त से इंग्लैंड में है, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले से. फाइनल में हार के बाद सभी खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर्स अलग हो गए थे, छुट्टी मना रहे थे. सबको फिर प्रैक्टिस मैच के लिए डरहम में मिलना था. इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है.