भारतीय हॉकी में कोरोना, कप्तान मनप्रीत समेत 4 खिलाड़ी पॉजिटिव

Updated : Aug 08, 2020 10:39
|
Editorji News Desk

भारत की मेंस हॉकी टीम में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. नेशनल कैंप शुरू होने से पहले कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 4 हॉकी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये सभी खिलाड़ी घर पर लंबे ब्रेक के बाद टीम के साथ कैंप में पहुंचे थे. कोरोना टेस्ट के नतीजे आने के बाद मनप्रीत सिंह के अलावा डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह और ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार को क्वारंटीन कर दिया गया है. SAI ने प्रेस रिलीज़ जारी करस कहा कि पॉजिटिव आए इन सभी खिलाड़ियों ने एक साथ ही यात्रा की थी तो पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरू पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होगा.

COVID-19Indian Hockeyकोरोना वायरस

Recommended For You