ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के एक फैसले से एक्सपर्ट्स ने हैरानी जताई है. जॉनसन ने ऐलान किया कि 19 जुलाई से कोरोना वायरस (Covid-19) से जुड़े सभी प्रतिबंध खत्म हो जाएंगे. एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर मास्क (Face Mask) पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियमों को पालन करना जरूरी नहीं होगा.
ख़बर के मुताबिक, पीएम जॉनसन ने वैक्सीनेशन ड्राइव (Vaccination Drive) को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या पिछली वेव के मुकाबले अब कम है. इसके अलावा, पीएम बोरिस ने व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि ये महामारी खत्म नहीं हुई है.
बता दें कि जॉनसन ने ये ऐलान ऐसे वक्त किया है जब ब्रिटेन में एक बार फिर डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़े हैं. ब्रिटेन में हाल ही में हर रोज 30 हजार से ज्यादा केस रिकॉर्ड किए जा रहे हैं.