महाराष्ट्र के वाशिम में कोरोना विस्फोट, हॉस्टल के 229 छात्र मिले पॉजिटिव

Updated : Feb 25, 2021 11:37
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र में फिर से कोरोना से विस्फोटक हालात हो रहे हैं. बुधवार को जहां राज्य में 24 घंटे में करीब 9 हजार मामले सामने आए वहीं वाशिम जिले में एक स्कूल के हॉस्टल में एक साथ 229 छात्र और 3 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले. स्कूल को अब कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, वाशिम, बुलढाणा, अकोला के कुल 327 छात्र इस हॉस्टल में रहते हैं. इनमें से कुछ जिले संक्रमण के मामले में सबसे खराब स्थिति में हैं, क्योंकि इन जिलों में रोज आने वाले मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके अलावा साईं बाबा मंदिर को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है. दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लातूर में 27 और 28 फरवरी को जनता कर्फ्यू रहेगा. लातूर में 7 से 15 फरवरी के बीच कोरोना के 261 मामले रिकॉर्ड किए गए थे.

Maharashtraकोरोना अपडेटMaha govtMaharashtra Coronavirus UpdateकोरोनाCorona data updatesCorona

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या