पहले से आशंकाओं में घिरे टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) पर कोरोना का खतरा और बढ़ गया है. दरअसल बुधवार को टोक्यो शहर में कोरोना के 920 मामले सामने आए...जिसकी वजह से हड़कंप मचा हुआ है...आलम ये है कि जापान सरकार इमरजेंसी लगाने का विचार कर रही है.
कहा जा रहा है कि यदि इमरजेंसी लगाई जाती है तो फिर ये ओलिंपिक्स के दौरान भी जारी रहेगी. बता दें कि ओलिंपिक्स में पहले ही विदेशी दर्शकों पर पाबंदी लगी थी लेकिन इमरजेंसी के इस फैसले के बाद स्थानीय दर्शकों की एंट्री पर भी बैन लगने का खतरा मंडराएगा. रॉयटर्स के मुताबिक ओलिंपिक्स ऑर्गेनाइजर्स कमेटी सभी दर्शकों की एंट्री बैन करने की योजना पर विचार कर रही है
दरअसल, इस सख्ती के पीछे की वजह एक्सपर्ट्स की वो भविष्यवाणी भी है जिसमें कहा गया कि ओलिंपिक से पहले टोक्यो में कोरोना केस 1000 के आंकड़े तक पहुंच सकते हैं. जापान में वैक्सीनेशन की सुस्त चाल भी चिंता का सबब है क्योंकि अभी तक सिर्फ 15 प्रतिशत आबादी ही पूरी तरह वैक्सीनेट हो पाई है.