देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस ने केरल (Kerala corona) में कोहराम मचा रखा है. Corona की तीसरी लहर की आहट के बीच राज्य की पिनरई विजयन (Pinarayi Vijayan) सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने का बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने ऐलान किया कि, राज्य में सोमवार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लागू होगा. वहीं इतवार को पूरी तरह से बंदी रहेगी.
Covid update: देश में कोरोना बढ़ा रहा है टेंशन, एक दिन में 45,083 नए मामले और 460 मौतें
दरअसल, बीते कुछ दिनों से सिर्फ केरल में देश के लगभग दो तिहाई नए केस सामने आ रहे हैं. वहीं 3.59 लाख एक्टिव मामलों में से सिर्फ केरल से ही 1.95 लाख हैं. जबकि राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या करीब 20,470 हो गई है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने अब तक 2.77 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है, जिसमें दो करोड़ ऐसे हैं जिन्हें केवल एक खुराक मिली है. केरल में टीकाकरण अनुपात देश में सबसे अधिक है.