बच्चों में कोरोना संक्रमण (Covid-19) को लेकर नीति आयोग ने बड़ी चेतावनी दी है. नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि बच्चों में कोरोना का संक्रमण भी व्यस्कों की तरह रहता है. उन्होंने इसके लिए दिसंबर में किए गए ICMR के सीरो सर्वे के आंकड़ों का हवाला दिया.
जिसके मुताबिक वयस्क और 10 साल तक के बच्चों में सीरो पॉजिटिविटी की दर एक समान है. जो कि लगभग 22-23 प्रतिशत है. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बच्चो में कोरोना पहले बिना लक्षण वाला ही होता है. लिहाजा बच्चे भी मास्क लगाएं और डिस्टेंस मेंटेन करें. बच्चों में लक्षण दिखाई देते ही इलाज शुरू किया जाना चाहिए...देर करने से खतरा बढ़ सकता है. हालांकि पॉल के मुताबिक अच्छी बात ये है कि बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कौवैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है जो अगले 10-12 दिन में यह शुरू हो जाएगी