मामूली राहत के बाद देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने फिर रफ्तार पकड़ी है. कोरोना मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक भारत में 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 553 नए केस दर्ज किए गए जबकि 3,842 मरीजों की मौत हुई है. ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में 2 लाख से ज्यादा नए केस आए थे.
इससे पहले बुधवार को 2 लाख 8 हजार 921 नए केस आए थे. हालांकि बुधवार को 4,157 मरीज जिंदगी की जंग हारे थे. एक्टिव केसों (Active case) की बात करें तो उनकी संख्या देश में फिलहाल 24 लाख 26 हजार 658 है. बुधवार को ये संख्या 24 लाख 95 हजार 591 थी. यानी करीब 69 हजार कमी हुई है.
बहरहाल देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 2 करोड़ 73 लाख 67 हजार 935 हो गई है जबकि 3 लाख 15 हजार 263 मरीजों की मौत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें | भारत में कोरोना से मौत की असली संख्या 3 लाख नहीं बल्कि 6-42 लाख हो सकती है: NYT स्टडी