कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर देश में कोरोना केस बढ़ रहे हैं. बुधवार को आए आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे में 46 हजार 253 नए मामले सामने आए जबकि 514 मरीजों की सांसें थम गई. जिससे देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 83 लाख 13 हजार से ज्यादा हो गई. कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1 लाख 23 हजार के पार हो गई है. हालांकि 24 घंटे में ही 53 हजार 387 मरीजों ने कोरोना पर जीत भी हासिल की है. जिससे कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76 लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है. देश में कुल एक्टिव केसों की बात करें तो यह घटकर 5 लाख 33 हजार 787 पर आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 7,618 की गिरावट आई है. ICMR के मुताबिक अब तक कुल 11 करोड़ 29 लाख 98 हजार सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.जिसमें 12 लाख से ज्यादा सैंपल मंगलवार को जांचे गए. देश में कोरोना से रिकवरी रेट भी बढ़कर 92% के पार पहुंच गया है.