बिहार में 'कोरोना कांड': 24 घंटे में मौत का आंकड़ा 5,458 से 9,429 हुआ

Updated : Jun 10, 2021 08:03
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में (Number of deaths due to corona) जर्बदस्त घालमेल हो रहा है...ये आशंका लगातार जताई जा रही है. अब बिहार में हुए 'कोरोना कांड' ने इस आशंका को पुख्ता कर दिया है. जी हां...यहां 24 घंटों में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा 5 हजार 458 से सीधे 9 हजार 429 पर पहुंच गया है. हालांकि विभाग द्वारा ये साफ नहीं किया गया है कि ये मौतें कब हुई हैं. मौत के आंकड़ों को छिपाने (Hide data) के इस सरकारी खेल की पुष्टि खुद बिहार सरकार (Bihar government) के स्वास्थ्य विभाग के ट्वीट्स से होता है. पहले सरकार द्वारा दी गई जानकारी को ही समझते हैं खेल कहां हुआ है.
GFX- इन जिलों में बड़ा घालमेल
जिले नई संख्या जोड़ी
पटना- 1070
बेगूसराय- 316
मुजफ्फरपुर- 314
नालंदा- 222
चौंकाने वाली बात ये भी है कि खुद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने मंगलवार को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 7 लाख 1 हजार 234 बताई थी लेकिन बुधवार को ये आंकड़ा 6 लाख 98 हजार 397 हो गया. दरअसल बीते 18 मई को ही राज्य सरकार ने कोरोना से होने वाली मौत को लेकर जांच कराने के आदेश जारी किए थे. इसके लिए जिलों में दो तरह की टीम बनाई गई. एक टीम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल (Principal of medical college) के साथ-साथ कॉलेज के मेडिसिन विभाग के हेड को रखा गया. वहीं दूसरी टीम सिविल सर्जन के नेतृत्व में बनाई गई जिसमें एक और मेडिकल ऑफिसर शामिल थे. दोनों स्तर पर जब जांच की गई तो पता चला कि मौत के आकड़ों को छिपाया गया. सरकार को गलत जानकारी दी गई है. अब नीतीश सरकार ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

BiharCoronacorona deathsNitish Kumar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या