कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: 24 घंटे में 4.13 लाख नए केस, 3980 मरीजों की गई जान

Updated : May 06, 2021 07:09
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वेबसाइट वर्ल्डोमीटर (Website worldometer) के मुताबिक भारत में बुधवार को 24 घंटे में 4 लाख 12 हजार 618 नए केस आए जबकि 3980 मरीजों की सांसें कोरोना ने थाम ली. महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में ये दोनों ही आंकड़े सर्वाधिक (Both figures are the highest) हैं. इससे पहले देश में बीते 30 अप्रैल को 4 लाख से ज्यादा केस आए थे. चिंता की बात यह है कि भारत में कोरोना के नए मामलों (New cases of corona) में यह रेकॉर्ड बढ़ोतरी तब हुई टेस्ट की संख्या पिछले दिन के मुकाबले कम रही.

मंगलवार को देश में कोरोना के 15.4 लाख सैंपल्स का टेस्ट हुआ जबकि इससे एक दिन पहले 16.6 लाख सैंपल्स के टेस्ट हुए थे. वहीं, पिछले हफ्ते 30 अप्रैल को एक दिन में 19.4 लाख सैंपल्स टेस्ट किए गए थे तब भी इतने मामले सामने नहीं आए थे. देश में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 920 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. चिंता की बात देश में एक्टिव केसों की बढ़ती संख्या भी है जो अब बढ़कर 35 लाख 71 हजार 625 हो गई है. कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 10 लाख 70 हजार 852 हो गई है.

corona in indiacorona in maharashtra

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?