भारत में कोरोना (Corona) महामारी के लिहाज से शुरुआत से लेकर अब तक इस साल मई का महीना सबसे घातक (deadliest) साबित हुआ है. नए केस और मौत (New cases and deaths) दोनों के मामलों में मई के महीने ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. हालांकि, मई के आखिर के कुछ दिनों में मामले घटे और राहत की बात ये रही कि महीने के अंतिम दिन नए केस घटकर करीब1.3 लाख पर आ गए जो कि पिछले 54 दिनों में सबसे कम है. यहां जानें कोरोना ने मई में कितनी तबाही मचाई , कितने नए केस आए और कितनों ने तोड़ा दम.
Header- मई 2021 यानी 'मौत का महीना'
88.82 लाख से अधिक नए केस आए
1 लाख 20 हजार 777 लोगों ने दम तोड़ा
देश में कोरोना से हुई मौतों का करीब 36%
7 मई को रिकॉर्ड 4,14,188 मामले सामने आये
19 मई को सबसे अधिक 4529 मरीजों की मौत
10 मई को सर्वाधिक 37,45,237 एक्टिव केस थे
17 मई से रोजाना नए मामले तीन लाख से नीचे रहे
मई के आखिरी दिन का आंकड़ा
नए केस घटकर 1,27,510 लाख पर आ गए
मरीजों की संख्या भी कम होकर 18,95,520 हुई
मई के अंतिम दिन 2795 मरीजों ने गंवाई जान
2,55,287 मरीजों ने महामारी को मात दी