Copa America 2021: फाइनल में अर्जेंटीना-ब्राजील में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, मेसी और नेमार की होगी टक्कर

Updated : Jul 10, 2021 14:44
|
Editorji News Desk

मेसी बनाम नेमार
ये है महा मुक़ाबला
हर फुटबॉल फैन की है नज़र

फुटबॉल के मैदान पर दो जिगरी दोस्त लियोनल मेसी और नेमार रविवार सुबह कोपा अमेरिका फाइनल (Copa America final) में अपने देश अर्जेंटीना (Argentina) और ब्राजील (Brazil) को चैंपियन बनाने के लिए एक-दूसरे के आमने सामने होंगे. किसी खिताबी मुकाबले में पहली बार नेमार (Neymar) और मेसी (Messi) एक-दूसरे से टकराएंगे. ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच होने वाला फाइनल मैच बरसों से चली आ रही Rivalry को फिर ताजा करने का एक मौका भी है. ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में ब्राजील की टीम पर फुटबॉल के इतिहास के महानायकों में शुमार मेसी को रोकने की चुनौती होगी जबकि मेसी पर दुनिया के सबसे कठिन डिफेंस में सेंध लगाने का जिम्मा होगा.

करिश्माई मेसी के पास अर्जेंटीना के लिए कोई बड़ा खिताब न जीत पाने का दाग धोने का यह आखिरी मौका होगा. यह मेसी का पांचवां इंटरनेशनल फाइनल होगा जहां वो हर हाल में ट्रॉफी चूमना चाहेंगे. मेसी साल 2007, 2015, 2016 कोपा अमेरिका और 2014 विश्व कप के फाइनल में पहुंच कर खिताब से दूर रही अर्जेंटीना टीम का हिस्सा रहे हैं. मेसी की टीम पिछले 28 वर्षों से कोई इंटरनेशनल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. उसने आखिरी बार 1993 में मेक्सिको को हराकर कोपा अमेरिका की ट्रॉफी जीती थी.

वहीं दूसरी तरफ ब्राजील ने जब भी कोपा अमेरिका की मेजबानी की वह हर बार चैंपियन बना. यह छठा मौका है जब ब्राजील मेजबानी कर रहा है और फाइनल में भी पहुंचा है. इससे पहले उसने 2019, 1989, 1949, 1922 और 1919 में मेजबानी की और विजेता भी बना. मैच को लेकर दीवानगी का आलम यह है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो ने ऑनलाइन बैठक में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अलबर्टो फर्नांडिज से कहा,‘मुझे पता है कि मैच का नतीजा क्या होगा. 5-0 . इस पर फर्नांडिज हंसकर रह गए.

MessiCopa AmericaBrazilNeymar

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video