आजाद के बयान के उलट बोले सेना प्रमुख- कश्मीर में सामान्य हैं हालात

Updated : Sep 25, 2019 20:32
|
Editorji News Desk

एक तरफ अदालत की इजाजत के बाद अपने राज्य कश्मीर गए सीनियर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कह रहे हैं कि जम्मू कश्मीर में हालात बेहद खराब हैं और लोग अपनी बात तक कहने से डर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को एक बार फिर कहा है कि कश्मीर में सब ठीक है. बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर घाटी में लोग अब घरों से निकल कर आजादी से घूम रहे हैं. यही नहीं उन्होंने कहा कि जो लोग दावा कर रहे हैं कि कश्मीरी वहां बंद हैं, उनका अस्तित्व आतंकवाद पर निर्भर है. जनरल रावत ने कहा कि वहां के लोगों को कोई दिक्कत न हो सेना इस काम में जुटी है. 

 

सेनाआतंकवाद जम्मू-कश्मीर कांग्रेसकश्मीर

Recommended For You