कांग्रेस पार्टी को अब जल्द अपना स्थायी अध्यक्ष मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने 22 जनवरी को पार्टी की कार्यसमिति की बैठक बुलाई है. इसमें अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया और उसके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है. इससे पहले ऐसी खबरें भी आईं थी कि खुद राहुल गांधी अब इस जिम्मेदारी को उठान को तैयार हैं. फिलहाल सोनिया गांधी ही पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद की भूमिका निभा रही हैं. दरअसल कांग्रेस पार्टी में बीते कुछ सालों से सब ठीक नहीं चल रहा है.पार्टी के ही नेता संगठन पर सवाल उठा रहे हैं. कई दिग्गज नेता नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी फोरम पर आवाज उठा चुके हैं.