J&K में सिर्फ BJP को प्रचार की छूट, इन आरोपों के साथ Cong का बहिष्कार

Updated : Oct 09, 2019 20:59
|
Editorji News Desk

जम्मू कश्मीर में 24 अक्टूबर को होने वाले बीडीएस यानी ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल चुनावों का कांग्रेस पार्टी ने बहिष्कार किया है. बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो इस चुनाव में सिर्फ अपनी पार्टी बीजेपी को फायदा पहुंचाने में जुटी है, और ये चुनाव बस दिखावा है. कांग्रेस अध्यक्ष मीर ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद भी विपक्षी दल के सभी नेता या तो नजरबंद हैं या उनपर पाबंदी है. इस वजह से वो चुनाव प्रचार क्या, कुछ भी नहीं कर पा रहे. मीर ने आरोप लगाया कि, कश्मीर में ऐसे हालात बनाए गए हैं कि भाजपा को छोड़ किसी भी दल का नेता चुनाव प्रचार कर ही नहीं सके. उन्होंने कहा कि ऐसे में चुनाव बस दिखावा है और इसीलिए उनके पास इसके बहिष्कार के सिवा और कोई विकल्प नहीं है।

 

 

 

 

बीजेपीचुनाव प्रचारजम्मू कश्मीर कांग्रेसकेंद्र सरकार

Recommended For You