जितिन प्रसाद के BJP जाने पर यूपी Cong अध्यक्ष बोले- उन्होंने विश्वासघात किया

Updated : Jun 09, 2021 17:32
|
Editorji News Desk

कांग्रेस नेताओं ने (Congress) जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) के पार्टी छोड़ कर बीजेपी (BJP) में शामिल होने को दुखद बताया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि- जाने वाले जाते रहते हैं, हम उनको रोक नहीं सकते. यह उनका फैसला था, उनका यहां भविष्य भी था, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. 

तो यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जितिन प्रसाद को मान सम्मान और सबकुछ दिया. दो बार केंद्रीय मंत्री बनाया, सांसद बनाया, बंगाल का प्रभारी बनाया. उन्होंने कहा कि इतना मान सम्मान देने के बाद भी अगर कोई नेता पार्टी के साथ वफादारी नहीं करे तो यही विश्वासघात है. 
तो हरियाणा के सीनियर कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा- पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, और अब जितिन प्रसाद. कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है. मैं इस बात से सहमत हूं कि उन्हें कांग्रेस को, खासकर इस मुश्किल समय में नहीं छोड़ना चाहिए था. परंतु कांग्रेस को जन नेताओं की पहचान कर उन्हें मजबूत करना चाहिए ताकि राज्यों में फिर से जीत हासिल की जा सके. 

Jitin PrasadaMallikarjun KhargeCongress

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'