कांग्रेस में पुकार.... राहुल संभालें अध्यक्ष पद फिर एकबार

Updated : Dec 07, 2019 20:04
|
Editorji News Desk

राहुल गांधी एक बार फिर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. शुक्रवार 6 नवंबर को कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा था कि देश चाहता है कि राहुल गांधी नेतृत्व की भूमिका में हों. इसके बाद शनिवार 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने की अपील की है. न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक आने वाले कुछ महीनों में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन है और इसी अधिवेशन में राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठ सकती है. 

कांग्रेसRahul Gandhiराहुल गांधीCongress

Recommended For You