कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई दी है, लेकिन कई भाषाओं में. उन्होंने कई भाषाओं में शुभकामनाओं वाले कार्टून के साथ अपना मेसेज ट्वीट किया है. थरूर ने अपने बर्थडे विश में लिखा है... बहु-भाषीय भारत की ओर से हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी. तो वहीं उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी, उनके एक देश एक भाषा वाले बयान को लेकर निशाना साधा. ट्वीट में लिखा - मैं आपको विविधता और अनेकवाद का स्मरण कराता हूं, उम्मीद करता हूं कि आप इन्हें संजोकर रखेंगे.