लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुझे पाकिस्तानी कहकर बुलाया जाता है, आज मैं कहना चाहता हूं कि हां, मैं पाकिस्तानी हूं क्योंकि आज आप सच कहते हो तो आपको देशद्रोही कह दिया जाता है. अधीर रंजन ने पत्रकारों से कहा कि हमें वही करने को कहा जाता है जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह कहते हैं. हमें ये स्वीकार नहीं है. ये देश नरेंद्र मोदी, अमित शाह के बाप का नहीं है. कांग्रेस नेता ने कहा कि इन दोनों को समझना चाहिए की वे आज हैं और कल नहीं रहेंगे. अधीर रंजन के बयान पर बीजेपी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.