HAL पर कांग्रेस के घड़ियाली आंसू: निर्मला सीतारमण

Updated : Jan 04, 2019 17:49
|
Editorji News Desk
शुक्रवार को लोकसभा में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर राफेल को लेकर झूठा अभियान चलाने और इस विषय पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस द्वारा HAL को ठेका ना दिए जाने के आरोप पर पलटवार करते हुए रक्षामंत्री ने कांग्रेस से सवाल किया कि उनकी सरकार ने VVIP हेलीकॉप्टर के लिए HAL को ठेका ना देकर अगुस्ता वेस्टलैंड को क्यों चुना। रक्षा मंत्री ने कहा कि HAL पर कांग्रेस सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने HAL का कर्ज बढ़ाया जबकि हमारी सरकार ने इस कंपनी को एक लाख करोड़ के ऑर्डर दिए।
रक्षामंत्रीअगुस्ता वेस्टलैंडकांग्रेसलोकसभाराफेलसौदेहेलीकॉप्टरHAL

Recommended For You