मुर्शिदाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार की कोरोना से मौत, कई दलों के प्रत्याशी चपेट में

Updated : Apr 15, 2021 13:15
|
Editorji News Desk

कोरोना के बीच पश्चिम बंगाल में चुनाव (Election in west bengal) अब जानलेवा हो गया है. गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज से कांग्रेस प्रत्याशी रेजाउल हक (Rejul Haq) की कोरोना से मौत हो गई. इस सीट पर सातवें चरण में यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को 5,892 नए मामले सामने आए. ये संख्या 26 फरवरी को जब चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ था तब के आंकड़ें का दोगुना है.
जाहिर है चुनाव के बीच सूबे में कोरोना से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. बुधवार को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) जब कूचबिहार गईं तो जलपाईगुड़ी से पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप कुमार बरम को उनसे मिलने से रोक दिया गया. प्रदीप कोरोना पॉजिटिव हैं. इसके अलावा नादिया में करीमपुर से भाजपा उम्मीदवार (BJP candidate) और दक्षिण दिनाजपुर में TMC प्रत्याशी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सबके अलावा अलग-अलग दलों को कई कार्यकर्ता भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

Murshidabadcongress leadermamta banarjee

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'