महाराष्ट्र और हरियाणा में भले भाजपा सरकार बना रही हो, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है. नतीजों के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि बीजेपी हरियाणा में बहुमत खो चुकी है और महाराष्ट्र में अपने दावे से बहुत पीछे है. कांग्रेस ने कहा कि जनता का जनादेश दोनों ही राज्य में भाजपा के खिलाफ रहा. उन्होंने कहा कि बीजेपी भले ही इन नतीजों को अहंकार में अपनी जीत मान रही है लेकिन असल में यह उसकी हार है. आनंद शर्मा ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अगर इसे जीत मान रही है, तो उन्हें जीत के मायने बदलने होंगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर भाजपा आज भी जश्न मना रही है तो इससे ये साफ है कि वो अहंकार में चूर है.