चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) के साथ विवाद में फंसे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अब न सिर्फ बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के अपने फैसले का बचाव किया है बल्कि इशारों-इशारों में BJP को धमकी (Threat to BJP) भी दे दी है. द इंडियन एक्स्प्रेस को दिए इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा कि बिहार चुनाव में अकेले उतरने का फैसला उन्होंने BJP के साथ अच्छी तरह से चर्चा के बाद लिया था. इस चर्चा में अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी महासचिव बीएल संतोष (BL Santosh) भी शामिल थे. बता दें कि चिराग के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी JDU को ही हुआ है.
इसके साथ ही चिराग ने ये भी कहा कि उनका विश्वास अभी भी PM मोदी पर है लेकिन ये विश्वास एकतरफा नहीं हो (One sideded Trust)सकता. ऐसा ही रहा तो LJP विकल्पों को देखने के लिए मजबूर होगी. BJP को मैंने पहले ही बता दिया था कि उनके लिए सिर्फ 15 सीटों पर चुनाव लड़ना संभव नहीं है. चिराग ने ये भी कहा कि अगर उन्होंने सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा होता, तो बिहार में अलग सरकार होती. अपनी बात को समझाने के लिए चिराग ने बताया कि राज्य में छह सीटों पर LJP और बीजेपी दोनों चुनाव लड़ी. जिसमें से दो पर BJP हार गई. अगर मैंने उन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं दिए होते तो वे जीत जाते.