TIME की PM पर तल्ख टिप्पणी- मोदी ने भारत के मुसलमान को खारिज कर दिया

Updated : Sep 23, 2020 16:30
|
Editorji News Desk

अमेरिका की टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के 100 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में शामिल तो किया है, लेकिन उनको लेकर अपने इस एडिशन में जमकर तल्ख टिप्पणी भी की है. टाइम मैगजीन के एडिटर कार्ल विक ने पीएम मोदी के बारे में लिखा है कि वो सशक्तिकरण के लोकप्रिय वादे के साथ सत्‍ता में आए लेकिन उनकी हिंदू राष्‍ट्रवादी पार्टी बीजेपी ने भारत के मुसलमानों को खारिज कर दिया. उन्होंने लिखा कि दुनिया का सबसे जीवंत लोकतंत्र अब अंधेरे में घिर गया है. कार्ल विक ने लिखा कि भारत के ज्‍यादातर प्रधानमंत्री करीब 80 फीसदी आबादी वाले हिंदू समुदाय से आए हैं लेकिन केवल मोदी ही ऐसे हैं जिन्‍होंने ऐसे शासन किया जैसे उनके लिए कोई और मायने नहीं रखता. लोकतंत्र के लिए सबसे जरूरी स्‍वतंत्र चुनाव नहीं है. इसमें केवल यह पता चलता है कि किसे सबसे ज्यादा वोट मिला है, लेकिन इससे ज्‍यादा अहम उन लोगों का अधिकार है जिन्‍होंने विजेता के लिए वोट नहीं दिया. 

पीएम मोदीTIMEमुसलमान

Recommended For You