देश की सबसे प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (National Security Guard)यानी NSG पर भी कोरोना की मार पड़ी है. बुधवार को NSG के ग्रुप कमांडर बीरेंद्र कुमार झा की कोरोना की वजह से मौत (Death due to corona)हो गई. हद ये है कि 53 साल के कमांडर झा को इलाज मिलने में देरी हुई. NSG के अधिकारियों के मुताबिक उनकी तबीयत खराब होने पर ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज अस्पताल (Central Armed Police Forces Hospital)में भर्ती कराया गया था. लेकिन यहां वेंटिलेटर आईसीयू काम नहीं कर रहे थे, लिहाजा उन्हें बाईपेप प्रणाली पर रखा गया. लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई. जिसके बाद दिल्ली-NCR इलाके में ICU बेड की तलाश शुरु हुई. 5 घंटे तक चली तलाश के बाद नोएडा के एक निजी अस्पताल में एक वेंटिलेटर बेड मिला लेकिन उन्हें ले जाने के लिए कार्डियक एंबुलेंस का इंतजाम करने में फिर देरी हो गयी। एनएसजी से कार्डियक एंबुलेंस पहुंची लेकिन इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह चल बसे.