स्टैंड अप कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन (Police Station) में केस दर्ज हुआ है. उन पर फ्रंटलाइन पर काम करने वाले डॉक्टर्स (Doctors) का मजाक उड़ाने और उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है. आरोप है कि सुनील पाल ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड एक वीडियो में डॉक्टरों पर कोविड संकट की आड़ में मानव तस्करी का भी आरोप लगाया है.
इसके बाद डॉक्टर्स के एक ग्रुप ने अंधेरी पुलिस स्टेशन जाकर मामले में कंप्लेंट दर्ज करवाई थी. अब इसी मामले में जांच के बाद आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) और धारा 505 (2) के तहत केस दर्ज किया है.
केस दर्ज होने के बाद सुनील पाल की ओर से कहा गया है कि उन्होंने इस संबंध में अपनी माफी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है.