लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति ईवान डुके (Colambian President Ivan Duke) ने शुक्रवार को कहा कि उनके हेलिकॉप्टर (Helicopter Attacked) पर हमला हुआ था, जिसमें कोलंबिया के कई सीनियर अधिकारी भी सवार थे. ये हमला वेनेजुएला की सीमा पर हुआ था. डुके के मुताबिक हेलिकॉप्टर पर सवार रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और प्रांतीय गवर्नर समेत सभी लोग सुरक्षित थे. राष्ट्रपति के ऑफिस की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें हेलिकॉप्टर पर लगे गोलियों के निशान साफ नजर आ रहे हैं. डुके ने हमले का वक्त नहीं बताया और न ही किसी को जिम्मेदार ठहराया है. लेकिन कहा है कि वो ड्रग्स की तस्करी, आतंकवाद और आपराधिक गिरोहों को कामयाब नहीं होने देंगे.
वहीं कोलंबियन प्रशासन को हमले के पीछे कोलंबिया गुरिल्ला या नेशनल लिब्रेशन आर्मी के होने का शक है, जिसे लेकर जांच जारी है.