हाथ-पैर रहते हैं ठंडे तो कीजिये ये घरेलू उपचार

Updated : Jan 23, 2021 12:22
|
Editorji News Desk

क्या आपकी हथेलियां और पंजे ठन्डे रहते हैं ? अगर हां, तो जानिए कैसे कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर आप इस परेशानी से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं.

गरम तेल से मसाज
रोज़ाना जैतून, नारियल, या तिल के गरम तेल से ठंडी हथेली और पंजों की मसाज करें.

सेंधा नमक
गरम पानी में सेंधा नमक मिलाएं और हाथों और पैरों को कुछ  देर उसमें डुबो कर रखें. ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाएगा और हाथों- पैरों को गर्माहट देगा

हाइड्रो थेरेपी
इस थेरेपी में पैरों को पहले दो मिनट तक ठन्डे पानी में डुबोएं और फिर एक मिनट के लिए गरम पानी में डुबोएं. 15 -20 तक ऐसा करें. पंजों में गर्माहट महसूस होने लगेगी.

पैरों की एक्सरसाइज
दोनों पैरों की उंगलियों के बल एक मिनट खड़े हों. एड़ियों पर वापस ज़मीन पर आएं. पंजों को क्लॉक वाइज 10 से 20 बार घुमाएं.

अदरक का सेवन करें
पानी में एक चम्मच अदरक के टुकड़ों को दस मिनट तक उबालकर छानें, इसमें शहद मिलकर दिन में दो या तीन बार इस पानी को पिएं.

घास पर टहलें।
सुबह तकरीबन तीस मिनट तक नंगे पांव घास पर टहलें.

आहार पर ध्यान दें
आयरन और मैग्नीशियम युक्त आहार लें. हाथ पैर सुन्न ना हों इसके लिए सोयाबीन, खजूर, पालक, सेब और चुकंदर आदि का सेवन करें. 

 

home remedies

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी