वर्ल्ड कप के प्रदर्शन पर COA करेगी विराट और शास्त्री से सवाल-जवाब
Updated : Jul 12, 2019 15:39
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री BCCI के कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के सामने पेश होंगे. COA चीफ विनोद राय ने दोनों से हार की वजहों का लेखा-जोखा देने को कहा है. सूत्रों के मुताबिक ये रिव्यू मीटिंग वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए भारतीय टीम के चुने जा से पहले हो सकती है. बता दें कि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी को नंबर 7 पर उतारने के टीम मैनेजमेंट के फैसले की काफी किरकरी हुई थी. हालांकि, कोच शास्त्री ने इसके जवाब में कहा कि ये फैसला टीम हित में था और सभी ने मिलकर लिया था.
Recommended For You