देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन का साइड इफेक्ट, अप्रैल में 34 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई: CMIE

Updated : May 10, 2021 09:37
|
Editorji News Desk

देश की इकोनमी पिछली लहर के झटके से ही उबरी नहीं है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद लगी पाबंदियों ने बुरे संकेत देने शुरू कर दिए हैं. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनमी (CMIE) का डेटा कहता है कि देश में नौकरीपेशा 34 लाख लोगों ने सिर्फ अप्रैल महीने में ही अपनी नौकरी गंवा दी है.हालांकि कुल 73.5 लाख लोगों को अपने रोजगार (Employment) से हाथ धोना पड़ा है. दरअसल जानकार मानते हैं कि पिछले साल लॉकडाउन में जो छोटे और मध्यम उपक्रम जैसे तैसे उबरने की कोशिश कर रहे थे, उनकी हालत इस साल लग रही पाबंदियों में बेहद खराब हो गई और यही वजह है कि मार्च में जो बेरोजगारी दर 6.5 फीसदी थी वो अप्रैल में बढ़कर 7.97 फीसदी हो गई है. माना जा रहा है कि गांवों में इन पाबंदियों का रोजगार के क्षेत्र में खासा बुरा असर पड़ा है.

unemployedCMIE

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study